Showing posts with label Madhubani. Show all posts
Showing posts with label Madhubani. Show all posts

Friday, 10 February 2017

मैथिलि फिल्म "दूल्हा चोर" की प्रदर्शन तिथि बढ़ी आगे



चन्दन कुमार की रिपोर्ट
मधुबनी: उमा फिल्म प्रोडक्शन व कांति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित दहेज़ प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली मिथिला की मोस्ट वेटेड मैथिली फिल्म  "दूल्हा चोर" की प्रदर्शन 10 फरवरी को होने वाला था । लेकिन कुछ तकनिकी कारणों से फिल्म प्रदर्शन की तिथि आगे बढ़ा दी गयी है। प्रदर्शन की अगली तारीख निश्चित होते ही घोषणा की जाएगी। संभवतः इसी माह के अंत तक फिल्म धूमधाम से रिलीज हो सकती है। 

उक्त बातों की जानकारी फिल्म के मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम ने दूरभाष के जरिये देकर बताया कि  यह फिल्म समाज को संदेश देने व नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि बहुत जल्द उक्त फिल्म को भोजपुरी में भी प्रदर्शित किया जायेगा। वहीँ उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अश्लीलता पे प्रश्न उठाते हुए कहा कि जितने भी कलाकार, लेखक व निर्देशक भोजपुरी में अश्लीलता को दिखाते है, क्या वे सभी अपने माँ, बाप, भाई, बहन व परिवार के साथ वो सिनेमा देख सकते है ? उन्होंने कहा कि आज मैथिलि पे भोजपुरी पूरी तरह हावी हो चुकी है। लेकिन आज तक कोई ऐसा फिल्म नहीं बना जिससे समाज में कोई सन्देश जाये।

फिल्म रिलीज़ से पहले राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी मैथिलि फिल्म "मिथिला मखान" के बारे में बात करते हुये उन्होंने कहा की फिल्में ऐसी होनी चाहिए जिससे मनोरंजन के साथ साथ समाज में अच्छी संदेश पहुँच सके।

आपको बता दें कि उक्त मैथिलि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना काट-छाट के यू/ए सर्टिफिकेट प्रदान किया है।
फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा 'श्याम जी' व महेश मिश्रा  हैं।  कई धारावाहिक व फिल्म के सुप्रसिद्ध निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म के निर्देशक हैं। जबकि लेखक मनीष चौधरी, गीतकार अभिराज झा, संगीतकार  सुरेश आनंद झा, संकलन ज्ञानेंद्र सिंह, छायांकन संजय सिंह, नृत्य संतोष कुमार, प्रचारक रामचंद्र यादव है। जबकि पार्श्वगायन हिंदी सिने जगत के मशहूर गायक पद्मश्री उदित नारायण झा, श्याम झा, पुष्प लता व अलका झा ने किया है।

फिल्म के  मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, अरुणा गिरी, फूल सिंह, विजय झा, अवधेश सिंह, दिलावर, अरुण सिंह, उमाकान्त राय, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा, मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू, मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी हैं।